बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में सीएम विष्णुदेव साय कांधा देकर श्रद्धांजलि दी। सीएम साय शहीदों के परिवारों से भी मिले। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सली बौखलाहट में है और इस वजह से उन्होंने कायराना हरकत को अंजाम दिया है।
छत्तीसगढ़ में नए साल पर नक्सलियों ने बड़ा खूनी खेल खेला. शनिवार और रविवार को अबूझमाड़ में हुए एनकाउंटर के बाद सोमवार को वापस बेस कैंप आ रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया. इस नक्सली हमले में डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए. ड्राइवर की भी मौत हुई।
ये नक्सली घटना बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर हुई. सोमवार को दंतेवाड़ा डीआरजी जवानों से भरी गाड़ी दोपहर के समय भेज्जी और कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र के बीच अंबेली के पास पहुंची थी, उसी दौरान दोपहर 2.15 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए।