लखनऊ/महाराजगंज। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) ने महाराजगंज जनपद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जनपद के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने व राहत सामग्री वितरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक प्रेसवार्ता की।
यह भी पढ़ें
भारत में शिशुओं की जान बचाने में SBM के बाद JJM से मिली मदद: नोबलिस्ट प्रो. क्रेमर
करवा चौथ के दिन महिलाएं छलनी से क्यों देखती हैं चांद और पति का चेहरा, जानें यहां
प्रेसवार्ता में सीएम योगी (CM YOGI) ने कहा आज मैंने अभी महाराजगंज जनपद के धानी विकास खण्ड के गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। अक्टूबर के महीने में पहली बार बाढ़ का असर हुआ है। सभी जनप्रतिनिधि,जिला प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर हैं।
सीएम योगी ने कहा केंद्र व राज्य सरकार ने बाढ़ राहत की पर्याप्त व्यवस्था की है,जहां बाढ़ पीड़ित हैं,वहां राशन सामग्री किट दी जा रही है। बाढ़ के कारण जिन लोगो के मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये दिए जाने के निर्देश हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जनहानि पर पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के भी निर्देश हैं। बाढ़ के कारण फसलों के नष्ट होने व सूखा के कारण हुए नुकसान के लिए सर्वेक्षण के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में दलहन,तिलहन के बीच उपलब्ध करवाने की कार्यवाही चल रही है।
सीएम योगी ने कहा प्रशासन को बाढ़ क्षेत्र में नौकाओं से लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ का पानी अगले कुछ दिनों में नीचे आएगा, इसलिए प्रशासन को पर्याप्त साफ सफाई व सैनेटाइज़ेशन के भी निर्देश है ताकि दीपावली से पहले जलजमाव के कारण उत्पन्न होने वाली जलजनित बीमारियों से बचा जा सके। केंद्र व राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ आपदा में आपके साथ है।
CM YOGI, yogi aditynath, cm yogi aditynath, yogi aditynath news, latest news, up news,