रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 22 नवंबर 2026 को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले विधानसभा के 26वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का 26वां वर्षगांठ समारोह 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा।