भोपाल। मोदी सरकार के 11वें बजट की मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जमकर तारीफ की है। सीएम मोहन यादव ने बजट को ‘विकसित भारत का संकल्प’ बताया है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बजट को लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत के संकल्प’ का प्रतीक बताते हुए कहा, ”जो बजट पेश किया गया है, उसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।
मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी बधाई देना चाहता हूं, जिनके इरादे महंगाई पर काबू पाने के दिख रहे हैं। वहीं सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी नई छवि बनाएगा। उन्होंने कहा, ”यह बजट मध्य प्रदेश को विकसित भारत के साथ चलने का अवसर देगा. यह बजट राज्य की प्रगति और विकास को एक नई दिशा देगा।