पटना: गोवर्धन पूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गौ माता की पूजा-अर्चना की। मंगलवार, 10 नवंबर को मुख्यमंत्री सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से गौ माता की पूजा की और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 देशरत्न मार्ग स्थित राम कृपाल यादव के सरकारी आवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
