लखनऊ। उप्र की राजधानी में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पीएफआई ग्रुप के दो एजेंट को बख्शी का तालाब के अचरामऊ गांव से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कई दिनों से एटीएस की टीम द्वारा अचरामऊ गांव में रेकी की जा रही थी।
ATS टीम को शनिवार रात में बड़ी कामयाबी मिली। आरोपितों में मोहम्मद फरहान व जफर शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान अरशद पिछली बार की तरह इस बार भी मौके से फरार हो गया।