लुधियाना। पंजाब की भगवंत मान सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। इसी के तहत आज चंडीगढ़ के निगम भवन में सुबह करीब 11:30 बजे नियुक्ति पत्र का बड़ा समागम आयोजित किया गया। इसमें 457 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
बता दें कि पंजाब सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर आशान्वित है। उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और साथ ही स्वरोजगार से भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जा रहा है।
सीएम भगवंत मान ने आज ट्वीट करते हुए लिखा- टीम ‘रंगला पंजाब’ में शामिल हुए नए साथियों को बधाई… आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करे। बता दें सी.एम. मान का उद्देश्य पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है। जिसके चलते वह हर दिन पंजाब के लिए कोई न कोई नया कदम उठा रहे हैं। इसी तरह पंजाब में मिशन रोजगार के जरिए नौजवानों को कई नियुक्ति पत्र दे चुके हैं।