अयोध्या। समाजवादी पार्टी से अयोध्या की गोसाईगंज से बागी विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अभय सिंह के ऊपर हमले का एक मामला चल रहा था। जिसको लेकर उनको इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। उनके ऊपर लगे आरोपों को कोर्ट से सिरे से खारिज कर दिया है। जिसको लेकर विधायक और उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अभय सिंह अयोध्या लोकसभा से गोसाईगंज विधानसभा सीट से विधायक है, जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशी खब्बू तिवारी को हरा कर इस सीट को अपने नाम किया था।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, ये मामला 15 साल पुराना है, विकास सिंह नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर उनपर हमला किया गया था। इस हमले में अभय सिंह और उनके साथियों का हाथ था। इस मामले को विकास सिंह अम्बेडकर नगर कोर्ट में ले गए जहां अभय सिंह और उनके साथियों को बरी कर दिया गया था। इसके बाद विकास सिंह ने इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की जहां दो बेंच के जजों ने अलग-अलग फैसला सुनाया। इसके बाद इस मामले को तीसरे जज के पास ले जाया गया। जहाँ से उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया है।