रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य के वेतन भत्तों पर चर्चा होगी। शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन होगा। कैबिनेट की बैठक में हाल के किए गए संशोधन के प्रारुप को भी विधानसभा में पेश किया जा सकता है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को मीटिंग की थी जबकि इस सत्र में विपक्ष की क्या रणनीति होगी इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस ने बैठक की थी।
बतातें चले कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति बनाई गई थी। बैठक में विधायकों और मंत्रियों से साफ कहा गया था कि विपक्ष के सवालों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयारी कर अच्छे तरीके से कर लें।
पिछली सरकार से जुड़े ऐसे कई मुद्दे हैं, जो विपक्ष पर भारी पड़ सकते हैं। पीएससी घोटाला, महादेव सट्टा ऐप जैसे मुद्दे पर सत्र में हंगामा होने के आसार हैं।