
हरिद्वार। परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सादर भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अवनीश अवस्थी ने पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में धर्म, राष्ट्रहित एवं लोककल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की। मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, समाज कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने अवनीश अवस्थी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्यजनों ने भी पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
