नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज यानी 27 जनवरी को कोलकाता हाई कोर्ट के विभिन्न पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए – 153 पद
सिस्टम एनालिस्ट के लिए – 3 पद
सिस्टम मैनेजर के लिए – 2 पद
सीनियर प्रोग्रामर के लिए -1 पद
आयुसीमा
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)- 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक
सिस्टम एनालिस्ट – 26 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक
सीनियर प्रोग्रामर, सिस्टम मैनेजर – 31 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक
(आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है. उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जनवरी 2021 तक की उम्र के आधार पर की जाएगी.)
अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 27 जनवरी 2021
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 27 जनवरी 2021
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 28 जनवरी 2021
शैक्षिक योग्यता डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम एक वर्ष के डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं अन्य सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री का होना अनिवार्य है।