Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना पॉजिटिव शख्स घर के कितने लोगों को कर सकता है संक्रमित, स्टडी में हुआ खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर अभी तक पूरी दुनिया में सैड़कों स्टडी हो चुकी है। इन अध्ययनों के आधार पर अब तक कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ने में वैज्ञानिकों और डॉकटरों को काफी मदद मिली है।

अब इस वायरस को लेकर एक ताजा अध्ययन सामने आया है। ताजा स्टडी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव शख्स से परिवार के अन्य सदस्यों में वायरस पहुंचे की संभावना काफी कम होती है।

ताजा अध्य्यन के मुताबिक 10 में से एक संक्रमित व्यक्ति ही अपने घर के अन्य लोगों को पॉजिटिव कर सकता है। ताजा स्टडी यूएस के शोधकर्ताओं ने की है।

शोधकर्ताओं ने बोस्टन में 7 हजार घरों में रह रहे 25 हजार लोगों पर 4 मार्च से 17 के बीच यह स्टडी की है। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि इन घरों में 7,262 लोग कोरोना से पीड़ित थे लेकिन इन्होंने केवल 1,809 लोगों को ही संक्रमित किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending