मुंबई। कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। उन्होंने कोविड-19 पर जीत हासिल कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फैंस को अपनी रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी देते हुए फोटो शेयर की है।
कटरीना ने यलो आउटफिट में अपनी स्माइलिंग फोटो शेयर कर लिखा- ‘निगेटिव, सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, ये मेरे लिए प्यार से भरा था.’ इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने यलो हार्ट और सनशाइन इमोटिकॉन्स भी जोड़े हैं।
उन्होंने यलो कलर के माध्यम से एक नई शुरुआत की तरफ इशारा किया है। कटरीना के कोरोना निगेटिव होने पर सेलेब्स और फैंस खुश हैं। बता दें कि हाल ही में कटरीना कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं।
उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना ने बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ये खतरनाक वायरस अब तक कई बड़े सितारों को अपनी चपेट में ले चुका है।