नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घण्टे में कोरोना के 3 लाख 14 हजार 835 नए केस आए हैं।
ये दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा एक मामले हैं। वहीं इसी अवधि में कोरोना से रिकॉर्ड 2104 लोगों की जान भी चली गई है। भारत में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 84 हजार 657 हो गया है।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। इस महामारी की दूसरी लहर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।