नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी लोगों तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,63,533 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
वहीं देश में पहली बार मौतों की संख्या एक दिन में सबसे ज्यादा रही। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीते दिन 4,329 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
बता दें कि देश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है लेकिन मौतों के आंकड़े में कमी नहीं दिख रही है। हर दिन बड़ी संख्या में हो रही मौतों से लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।
इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 2,78,719 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।