नई दिल्ली। असम के मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी को अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमण व मौत, यह सब ईश्वर के बनाए सुपर कंप्यूटर से तय हो रहा है।
पटोवारी ने कहा ‘ प्रकृति ने तय किया है, कौन संक्रमित होगा कौन नहीं और किसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा। यह भगवान के सुपर कंप्यूटर से हो रहा है, जो मानव निर्मित नहीं है। कंप्यूटर ने दो फीसदी मृत्यु दर के साथ कोविड-19 वायरस को धरती पर भेजने का फैसला किया है।’