हैदराबाद। देश में रेप की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक झकझोर देने वाला मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है। हैदराबाद शहर के सैदाबाद इलाके की सिंगरेनी स्लम कॉलोनी में 9 सितम्बर को एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पडोसी ने दुष्कर्म किया।
रेप के बाद उसकी हत्या भी कर दी गई। बच्ची कि गुमशुदगी कि खबर 9 सितम्बर को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उसका शव अधनग्न अवस्था में चद्दर में लिपटा हुआ पडोसी के घर से बरामद हुआ। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे।
मुख्य आरोपी 30 साल का पालकोण्डा राजू है।अब इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपया का इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि राजू की तस्वीर जारी कर दी गई है।
पुलिस ने दवा किया था कि आरोपी को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पर अभी तक वो फरार है। आखरी बार राजू को cctv के ज़रिये 10 सितम्बर को देखा गया था। राजू के घर से फरार होने पर बच्ची की मां को उस पर शक हुआ।
इसी के चलते तेलंगाना के लेबर मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि ‘जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा।’ साथ ही उन्होंने परिवार से मिलने और उनकी मदद करने को भी कहा है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक राजू की लम्बाई 5 फुट 9 इंच है और उसके हाथ पर ‘मौनिका’ नाम का टैटू भी गुदा हुआ है। आरोपी की एक साल की बच्ची भी है।