मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के घर में एक और नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक बेटी के बाद अब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। पति अंगद बेदी और नेहा ने आज यानी 3 अक्टूबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। कुछ दिनों पहले से नेहा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। अब उनके घर में फिर बच्चे की किलकारियां गूंज रही हैं।
Also Read-मनोज बाजपेयी के पिता का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
बता दें कि इस खुशखबरी की जानकारी अंगद बेदी ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए फैंस से अपनी ख़ुशी जताई। अंगद ने अपनी और पत्नी की तस्वीर पोस्ट की, जिसमे दोनों काफी प्यारे दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं। एक्टर ने लिखा, ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को ‘बेबी’ कहकर पुकारने के लिए तैयार है। #बेडिसबॉय यहां है, वाहेगुरु मेहर करे नेहा धूपिया इस सफर में हिम्मत वाली योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब अपनी दुआओं से हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’
2018 में की थी शादी
इस कपल ने 10 मई 2018 में गोपतनीय तरीके से शादी कर ली थी। शादी की खबर भी उनकी तस्वीरों से सामने आई थी, जिससे सभी फैंस हैरान हो गए थे। उनकी शादी में बॉलीवुड जगत से केवल कारण जोहर शरीक हुए थे। उनकी पहली बेटी के साथ वो शादी के वक़्त प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा ने बेटी मैहर को जन्म दिया था।