आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी का आज छठा दिन है। पैदा होने से ही आलीशान ज़िन्दगी का लुफ्त उठाने वाले आर्यन को अब ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है कि उनके गले से निवाला भी नहीं उतर रहा। 8 ओक्टुबर से शाहरुख़ के बेटे जेल की हवा खा रहे हैं। आर्यन की जेल में हो रही हालत को ले कर एक चौका देने वाली जानकारी सामने आई है।
आर्यन खान ने जेल में कुछ भी खाने से किया इंकार
सूत्रों के मुताबिक जेल में आने के बाद से आर्यन ने खाना नहीं खाया है। जी हाँ वो पिछले पांच दिनों से कैंटीन से खरीदे हुए बिस्कुट से गुज़ारा कर रहे हैं।बता दें कि जेल कर्मचारियों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हुए। आर्यन बार बार ‘भूख नहीं’ कह कर कुछ भी खाने से इंकार कर रहे हैं। आर्यन जेल में केवल मिनरल वाटर पी रहे हैं और उनके पास अब केवल तीन बोतल पानी बचा हैं। जेल में आने से पहले उन्होंने कुल 1 दर्जन बोतलों को खरीदा था।
पीते हैं मिनरल वॉटर, बची हैं केवल 3 बोतलें
जहां आर्यन आलीशान घर में अपने बेड पर चैन भरी नींद लेते थे, अब उन्हें जेल की ज़मीन पर चादर बिछा कर सोना पड़ रहा है। बता दें कि बेटे की गिरफ़्तारी से शाहरुख़ भी काफी सदमे में हैं। उन्होंने भी लम्बे वक़्त से ठीक से खाना पीन छोड़ रखा है। वो बेटे की घर वापसी के इंतज़ार में आस लगाए बैठे हैं।
Also Read-मुनमुन धमेचा ने की ऐसी घिनौनी हरकत,देख रह जाएंगे दंग