क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया था। उनसे अब तक कुल दो बार पूछताछ की जा चुकी है। अब 25 ओक्टुबर यानि आज तीसरी बार NCB अनन्या से पूछताछ करेगी। केस में गिरफ्तार आर्यन खान और एक्ट्रेस के बीच हुई व्हाट्सप्प चैट्स सामने आईं थी, जिनमे ड्रग्स के लेन-देन की बात की गई थी। अब तीसरी बार अभिनेत्री को समन किया गया है।
तीसरी बार होगी अनन्या से पूछताछ
इसी के चले अनन्या को भी इस केस में शामिल किया गया था। शुक्रवार को अनन्या NCB के ऑफिस पहुंची थीं, जहां उनसे 4 घंटे सवाल-जवाब किये गए थे। इससे पहले गुरुवार को भी उनसे 2 घंटे पूछताछ हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि ‘अनन्या ने कहा है कि उन्होंने कभी किसी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है। आर्यन खान के साथ जिस चैट की बात हो रही वह मजाकिया लहजे में की गई थी।’
व्हाट्सप्प चैट के ज़रिये ड्रग्स के लेन-देन की हुई थी बात
दरअसल दोनों के बीच हुई चाट में आर्यन ने अनन्या से ड्रग्स का इंतज़ाम करने की बात पूछी थी। इसपर अनन्या ने कहा था कि ‘मैं अरेंज कर दूंगी।’ बता दें कि इस चाट पर सवाल पूछे गए तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो आर्यन के साथ केवल मज़ाक कर रही थीं।
Also Read-NCB चीफ समीर वानखेड़े ने मांगी सुरक्षा, है गलत उद्देश्यों से फसाए जाने का डर