प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुल्तानपुर के सुरबहार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश को इस एक्सप्रेस-वे के ज़रिए बड़ा तोहफा मिलेगा। इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 341 किलोमीटर है। इसके ज़रिए पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ा जाएगा। लखनऊ के चांद सराए से शुरू होने वाला ये एक्सप्रेस-वे गाज़ीपुर तक पहुंचेगा। 1:30 पर प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा।
यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अवनीश अवस्थी के मुताबिक उद्घाटन के बाद वायुसेना का बड़ा एयर शो होगा। फिलहाल इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बनने में 22 हज़ार 497 करोड़ रुपये की लागत आई है।
ये एक्सप्रेस-वे 9 जिलों लखनऊ,बाराबंकी,अमेठी,अयोध्या,सुल्तानपुर,अंबेडकरनगर,आजमगढ़,मऊ और गाज़ीपुर से हो कर गुज़रेगा। साल 2018 में पीएम मोदी ने आजमगढ़ से इसकी आधारशिला रखी थी। ये एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराए से शुरू होगा, और गाज़ीपुर में NH-31 पर स्थित हैदरिया गांव पर खत्म होगा।