देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों से चिंता बढ़ने लगी है। इस वायरस का डर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फ़ैल गया है। कोरोना के खतरे के चलते कई फिल्मों की रिलीज़ डेट टाल दी गई हैं। साथ ही कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी रोक दी गई हैं। बता दें कि भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग एक हफ़्तों के लिए रोक दी गई है।
इस बात की जानकारी शो की कास्ट में शामिल अर्चना पूरन सिंह ने दी। बातचीत में अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि ‘ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए अभी सात दिन का ब्रेक लिया गया है। यह फैसला क्रू मेंम्बर्स, ऑडियंस, कास्ट और उनके परिवार वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।’

ब्रेक से पहले 28 दिसंबर की रात को द कपिल शर्मा शो का एपिसोड शूट किया गया थी, लेकिन, अब जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, कपिल शर्मा शो की टीम भी सतर्क हो गई है। अर्चना ने कहा, ‘ओमिक्रॉन से कौन कब तक बच सकता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सारे प्रोटोकॉल्स का पालन करें। जो लोग सारे नियम-कानून मान रहे हैं, उन्हें भी तो करोना हो रहा है। यह ऐसी बीमारी है, जिससे कोई बच नहीं सकता। रही बात ‘द कपिल शर्मा शो’ की तो एक हफ्ते तक हमारी कोई शूटिंग नहीं होने वाली है।” रिपोर्ट की मानें तो जनवरी के पहले सप्ताह में शो की शूटिंग फिर से शुरू होगी। शो की टीम पूरी तैयारी के साथ शूटिंग शुरू करना चाहेगी। इस बारें में अर्चना ने आगे कहा, “हम अलर्ट तो पहले से थे, अब दोबारा अलर्ट हो गए हैं। हमारे सेट पर हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखा गया था। हमारे सेट पर कोई भी बीमार नहीं पड़ा था। हम चाहते हैं कि ओमिक्रॉन हमारे सेट से दूर रहे।’