कोरोना वायरस ने एक बार फिर से डरना शुरू कर दिया है। भारत में पिछले 8 महीने का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते 24 घंटे में इस वायरस के 3 लाख से ज़्यादा केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार 3,17,532 केस सामने आए हैं। इससे पहले भारत ने पिछली बार 15 मई को (3,11,077) को 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे।

केंद्र सरकार के आकड़ों के मुताबिक, बीते दिन कोरोना से कुल 491 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में ये पहली बार है की मामले 3 लाख से अधिक हों। इसके साथ ही 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को कोरोना के 19,35,180 सैंपलों की जांच की गई थी। 19 जनवरी तक 70,93,56,830 सैंपल की जांच की जा चुकी है।