रंग ऐसे जो आपको शाही लुक दे। आपके व्यक्तित्व को निखारे और पर्सनैलिटी में बदलाव लाए। आज हम आपको कुछ ऐसे कलर के बारे में बताएंगे जो एक्सपेंसिव लुक के लिए जाने जाते हैं। अधिकतर लोगों को इसके बारे में कम ही पता है। अगर आपको इन रॉयल कलर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। जब आप अपने लिए कोई ड्रेस बनवाएं या खरीदें तो 3 बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है –ड्रेस की फिटिंग, फैब्रिक और उसका कलर।
अगर आप अपने ड्रेस में इन तीनों का कॉम्बिनेशन बना लेती हैं तो आपका ड्रेस एक्सपेंसिव दिखेगा। फैब्रिक आप मौसम और ओकेजन के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं जबकि फिटिंग अपने बॉडी शेप के मुताबिक ही करें। आज हम यहां ड्रेस के कलर पर बात करने वाले हैं जो इन दिनों काफी टेंड्र में भी है और ये आपके फैशन सेंस को अपडेट भी कर सकता है।
रॉयल लुक देने वाले कलर
बटर क्रीम कलर
बटर क्रीम कलर हर स्किन टोन के साथ मैच करता है और ये काफी न्यूट्रल कलर है जो हर मौसम में आपके लुक को रॉयल बनाता है। बटर क्रीम कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है जो सलवार कमीज, साड़ी, या अनारकली ड्रेस के लिए परफेक्ट है।
बेज रंग
बेज रंग मध्यम पीला अथवा रेगिस्तान की रेत के रंग से मिलता जुलता होता है। इस रंग को गहरे लाल और मैरून रंग के दुप्पटे के साथ आप कुर्ता-प्लाज़्ज़ो के साथ पहन सकते हैं। यह रंग बहुत शाही लुक देगा।
लैवेंडर रंग
लैवेंडर कलर का नाम लैवेंडर नाम के फूलों से लिया गया है। यह रंग मीडियम पर्पल जैसा होता है। लखनवी चिकन कढ़ाई के रूप में यह रंग काफी प्रचलित है। इस रंग का चिकन की कढाई का कुर्ता आप दिन की पार्टी या किसी खास ओकेजन के लिए पहन सकते हैं।
आइवरी रंग
इस रंग को हाथी दांत रंग भी कहते हैं। यह रंग ऑफ वाइट रंग से मिलता जुलता होता है। इस रंग के सलवार कमीज या अनारकली ड्रेस के साथ राजस्थानी बंधेज के दुप्पटे के साथ मैच कर आप रॉयल लुक हासिल कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा।
ऑलिव ग्रीन
इसे जैतूनी हरा रंग भी कहते हैं। यह जैतून के तेल के रंग से मिलता जुलता होता है। आप इस रंग के लॉन्ग गाउन और इसी रंग के मैचिंग पर्स के साथ कोई भी पार्टी अटेंड कर सकती हैं। यह रंग भी आपको शाही और आकर्षक दिखाता है।