आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ ही दिनों में पति-पत्नी बनने वाले हैं। दोनों की शादी के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में तेज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी करेंगे। 13 को दोनों की मेहंदी सेरेमनी, फिर 14 अप्रैल को हल्दी और 15 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच खबर है कि दोनों शादी एक बाद गुरूद्वारे में लंगर देंगे।
खबर है कि ये पॉपुलर कपल ट्रेडिशनल पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी करने वाला है। इसके बाद रिवाज के मुताबिक, दोनों मुंबई के गुरूद्वारे में लंगर करेंगे। ऐसा ही कुछ रणबीर कपूर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपनी शादी के बाद किया था।
कपल के नाम से गुरूद्वारे में होगा लंगर
कपल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल पंजाबी शादी करेंगे। पंजाबी शादी के रीति रिवाजों में एक रिवाज दूल्हा-दुल्हन के गुरूद्वारे में लंगर देने का भी है। ये लंगर जुहू और बांद्रा के बीच में पड़ने वाले गुरूद्वारे में दिया जाएगा। जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी की थी, तब भी उनके नाम का लंगर गुरद्वारे में दिया गया था। इस लंगर के लिए रणबीर और आलिया गुरूद्वारे नहीं जाएंगे। हालांकि उनके नाम पर प्रार्थना की जाएंगी और खाना दिया जाएगा।’