बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स इसी अप्रैल में शादी करने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि रणबीर-आलिया के साथ-साथ दोनों की फैमिली की ओर इस शादी पर अभी तक पक्की मुहर नहीं लगाई गई है। अब खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कृष्णा-राज बंगले में ही शादी के सात फेरे लेंगे।

कृष्णा-राज बंगले में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया

ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में पाली हिल में कपूर परिवार के कृष्णा-राज बंगले में शादी की तैयारियों की एक झलक शेयर की थी। इस समय जिस बंगले पर काम चल रहा है। कपूर परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर चाहते थे कि आलिया भट्ट और रणबीर इसी बंगले में शादी करें।
सजना शुरू हो गया है कृष्णा-राज बंगला

हाल ही में कृष्णा-राज बंगले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें बंगले की सजावज भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। इस बंगले पर लाइटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं बंगले की सजावट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 15 अप्रैल को होने जा रही है। इस ग्रैंड वेडिंग के प्री-वेडिंग फंक्शन 12 अप्रैल के बाद शुरू कर दिए जाएंगे। खबरें ये भी हैं कि रणबीर-आलिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग भी कर रहे हैं।