आज देश भर में ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है। ईस्टर संडे ईसाइयों का महत्त्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। इसके उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को ईस्टर की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज में खुशी और भाईचारे की भावना मजबूत हो। ईसाई धर्म में मान्यता है कि ईसा मसीह इस दिन फिर से जीवित हुए थे। दुनियाभर में ईसाई समुदाय पूरे हर्षो-उल्लास के साथ ईस्टर मनाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “शुभ ईस्टर। इस मौके पर हम ईसा मसीह के विचारों और उपदेशों को याद करते हैं, जिनमें सामाजिक न्याय और करुणा पर जोर था। हमारे समाज में खुशी और भाईचारे की भावना प्रगाढ़ हो।”
Happy Easter! We recall the thoughts and ideals of Jesus Christ and the emphasis on social justice as well as compassion. May the spirit of joy and brotherhood be furthered in our society.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2022
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “सभी को ईस्टर की बधाई! ईसा मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनाने का एक अवसर, ईस्टर हमें क्षमा, बलिदान और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। मसीह की शिक्षाएं सभी को संपूर्ण मानवता की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।”
Easter greetings to everyone! An occasion to celebrate the resurrection of Jesus Christ, Easter inspires us to follow the path of forgiveness, sacrifice and love. May the teachings of Christ inspire all to work together for the betterment of entire humanity.
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 17, 2022