Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

न्यूज़ इंडिया को लगातार मिले दो प्रतिष्ठित अवार्ड, आमजन में बढ़ी विश्वसनीयता व स्वीकार्यता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में से एक न्यूज़ इंडिया ख़बरों के प्रति अपनी समझ व समाचारों पर पैनी दृष्टि के चलते सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यही वजह है कि लोगों का विश्वास चैनल के प्रति बढ़ता जा रहा है।

न्यूज़ इंडिया की विश्वसनीयता व आम जनमानस में उसकी स्वीकार्यता इसी से साबित होती है कि 10 दिनों के अन्दर चैनल को दो प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।

न्यूज़ इंडिया की एमडी दीक्षा शर्मा को मिला अवार्ड

21 मई को एक ओर जहाँ न्यूज़ इंडिया के नेशनल एडिटर चंद्रसेन वर्मा को राजीव गांधी ग्लोबल अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया वही 24 मई को दादा साहब फाल्के फिल्म डिवीजन की तरफ से बेस्ट वूमेन अचीवर अवार्ड से न्यूज़ इंडिया की एमडी दीक्षा शर्मा को नवाज़ा गया।

यह दोनों अवार्ड न्यूज़ इंडिया की लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को सशक्त बनाने व सही, सटीक एवं समयबद्ध तरीके से लोगों तक ख़बरों को पहुँचाने के समर्पण का अभियान मात्र है।

बात करें न्यूज़ इंडिया की एमडी दीक्षा शर्मा की तो वो अपने कार्यों और लोगों के कार्यशैली को परखने के लिए जानी जाती है. महिला सशक्तिकरण का एक जीता जागता उदहारण बन चुकीं दीक्षा शर्मा ने कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत दीक्षा शर्मा को अवार्ड मिलने की ख़ुशी उनसे ज्यादा चैनल के कर्मयोगियों में दिखाई दी. दीक्षा शर्मा ने अपना ये अवॉर्ड सभी कर्मियों के ही नाम किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर दीक्षा शर्मा ने कहा कि अगर आपके काम को सराहा जाए, इनाम मिले सम्मान मिले तो इससे सभी में ऊर्जा का संचार होता है। यह अवार्ड सिर्फ एक अवार्ड नहीं बल्कि उन तमाम कर्मचारियों की मेहनत का सिला है जो दिन रात एक करके न्यूज़ इंडिया को बेहतर से बेहतर मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं न्यूज़ इंडिया के अपने तमाम कर्मचारियों को धन्यवाद देती हूं और मैं उनसे वादा करती हूं कि हम लोग न्यूज़ इंडिया को लेकर दूर तक का सफर तय करेंगे और इसे बेहतर मुकाम पर ले जायेंगे।

सम्मान से अभिभूत न्यूज़ इंडिया के नेशनल एडिटर चंद्रसेन वर्मा ने कहा आपके कार्यों की सराहना जब सम्मानित लोगों या संस्थाओं द्वारा की जाती है तो खुशी से अधिक आत्मसंतोष मिलता है।

उन्होंने कहा मैं यह अवार्ड अपनी पूरी टीम को समर्पित करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से न्यूज़ इंडिया एक दिन देश का नंबर एक न्यूज़ चैनल बनेगा।

मुख्य समाचार

दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी

हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।

Continue Reading

Trending