Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में आज लोकतंत्र नहीं, सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है: राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी आज सड़कों पर है। कांग्रेस ने आज देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी के प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी ने कहा आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही।

हमारी सरकार में संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं
राहुल गांधी ने कहा, जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है।

जितना सच बोलूंगा, उतना आक्रमण होगा
कांग्रेस नेता ने कहा, मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी।

जान दी है मेरे परिवार ने
राहुल गांधी ने कहा, ये लोग गांधी परिवार पर हमले क्यों करते हैं? क्योंकि, गांधी परवार एक विचारधारा के लिए लड़ता है। देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है, तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सौहार्द बनाने के लिए है। मेरे परिवार ने इसके लिए जान दी है।

मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर बताता हूं
राहुल गांधी ने कहा, जर्मनी की सभी संस्थाएं हिटलर के हाथ में थीं। वह भी चुनाव जीतता था। आज हिंदुस्तान की सभी संस्थाएं आरएसएस के हाथ में हैं। मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं।

वित्तमंत्री को दिख नहीं रहा, कहां है महंगाई
राहुला गांधी ने कहा, आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में हैं। पेट्रोल-डीजल से लेकर हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं, लेकिन वित्त मंत्री को महंगाई के एक आंकड़े दिख ही नहीं रहे हैं। किसी भी गांव या शहर में जाकर देख लीजिए, लोग बता देंगे महंगाई कहां है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वित्तमंत्री जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में कोई समझ है या फिर वह एक मुखपत्र हैं।

नेशनल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। इस कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पर केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने भी ट्वीट किया है।

क्या बोले अश्विन वैष्णव

इस घटना पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अश्विन वैष्णव कुछ ही देर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं अस्पताल जाकर वह घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

क्या बोले रेलवे अधिकारी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने इस घटना को लेकर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में 15 लोग घायल हो गए। प्रयागराज एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तो प्लेटफॉर्म पर काफी लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं, और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12,13 और 14 पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 1500 जनरल टिकट बिक चुके थे, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी।

 


 

 

Continue Reading

Trending