लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उप्र के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्तं कर दिया है। सुनील बंसल के पास पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी की भी जिम्मेतदारी रहेगी। बंसल की जगह उप्र के महामंत्री (संगठन) अब धर्मपाल सिंह होंगे।
दरअसल, तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी तेलंगाना को जीतने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ने चाहती है। इसके लिये उन्हें स्ट्रेटजी मेकर नेता की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी के लिए सफल रणनीतिकार के रूप में सुनील बंसल स्वा्भाविक विकल्प साबित हुए।
सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी का को-इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में यूपी में बीजेपी गठबंधन ने 80 में से 73 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था।
2014 चुनाव के बाद बने थे संगठन मंत्री
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2014 में शानदार जीत के बाद सुनील बंसल को यूपी का संगठन मंत्री बना दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2019 लोकसभा और 2017 व 2022 के उप्र विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को शानदार जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 2022 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें केंद्र की राजनीति में भी शामिल करने की चर्चा चल रही थी।
बीजेपी में अहम रहा है संगठन महामंत्री पद
भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारकों को नियुक्त करने का चलन रहा है। माना जाता है कि संगठन महामंत्री ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की आंख-नाक-कान होता है। बंसल से पहले राकेश जैन, नागेंद्र नाथ भी संगठन महामंत्री रहे।