मेरठ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसकों के संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कोई उनके काम करने की शैली से प्रभावित है तो कोई तुरंत निर्णय लेने की क्षमता से।
इसी क्रम में सीएम योगी के मेरठ दौरे पर यहीं की एक बेटी मानवी शर्मा ने उनके जबरदस्त फैन होने का परिचय दिया। उसने सीएम योगी की एक बेहतरीन पेंटिंग बनाई वो भी सिर्फ साढ़े तीन घंटे में। मानवी ने मीडिया से कहा कि टीजीटी पीजीटी के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने रोज़गार के अवसर दिए हैं वो सराहनीय हैं।
मानवी सीएम योगी से मिलकर उन्हें ये पेंटिंग ये बेटी भेंट करना चाहती थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों से वो सीएम तक नहीं पहुंच सकीं। वह कई घंटे तक कमिश्नर कार्यालय के बाहर खड़ी रही। हालांकि मानवी का कहना है कि कोई बात नहीं वो सीएम से मिल नहीं पाई।लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं का प्रदर्शन इस पेंटिंग के माध्यम से किया है उसका कहना है कि कला अपने आप में अंदरुनी ख़ुशी देता है। सीएम की पेंटिंग बनाकर उन्हें यही ख़ुशी मिली है।
कलरफुल चॉक से बनी सीएम योगी की इस पेंटिग को बनाने वाली बिटिया मानवी का कहना है कि सिर्फ वो ही नहीं उनकी पूरी फैमिली सीएम योगी की फैन हैं।
मास्टर इन फाइन आर्ट्स कर चुकी बिटिया मानवी शर्मा बताती हैं कि जब उन्हें मालूम चला कि सीएम योगी आने वाले हैं तो वो पेंटिंग बनाने में जुट गईं। तकरीबन साढ़े तीन घंटे में उन्होंने ये पेंटिंग बनाई है। मानवी का कहना है कि टीजीटी पीजीटी के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने रोज़गार के अवसर दिए हैं वो सराहनीय हैं।