Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चार्ल्स तृतीय आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के सम्राट घोषित, पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट

Published

on

Loading

लंदन। ब्रिटेन के नए सम्राट की औपचारिक घोषणा हो गई है। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद उनके बेटे चार्ल्स-3 को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। इतिहास में पहली बार टेलीविजन पर ऐतिहासिक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं।

सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आज शनिवार को किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। मां एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूर्व तक वह ब्रिटेन के प्रिंस थे।

लंदन में शाही निवास, सेंट जेम्स पैलेस में समारोह में ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस समेत कई वरिष्ठ राजनेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें वे अधिकारी और राजनेता भी शामिल हुए जो आने वाले समय में सम्राट के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे।

समारोह में किंग चार्ल्स III के साथ उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन कंसोर्ट चुना गया। साथ में उनके सबसे बड़े बेटे विलियम चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे। उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि दी गई।

ब्रिटेन के नए सम्राट चार्ल्स III ने इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले संबोधन में मां एलिजाबेथ द्वितीय को याद किया और कसम खाई वे अपनी मां और महारानी द्वारा खाई कसम को जारी रखेंगे और आजीवन ब्रिटेन के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

शुक्रवार को सम्राट ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “… मेरी प्यारी मां को, जब आप मेरे प्रिय स्वर्गीय पिता से मिलने के लिए अपनी अंतिम महान यात्रा शुरू कर चुके हैं तो मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारे परिवार और राष्ट्रों के परिवार के प्रति आपके प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद, आपने इतने वर्षों तक इतनी लगन से सेवा की। ”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending