महाराष्ट्र की मुर्गी ने दिया 210 ग्राम वजनी अंडा
कोल्हापुर। आमतौर पर मुर्गी के अंडे का वजन 54 से 100 ग्राम के बीच होता है। दुर्लभ मामलों में, अंडे का वजन 140 ग्राम तक हो सकता है, लेकिन भारत की एक मुर्गी ने 210 ग्राम का अंडा दिया है। कहा जा रहा है कि यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भारी अंडा (heaviest egg) है।
हाई-लाइन डब्ल्यू-80 नस्ल की मुर्गी ने दिया सबसे भारी अंडा
यह जंबो अंडा महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के तलसांडे गांव के एक पोल्ट्री फार्म में हाई-लाइन डब्ल्यू-80 नस्ल की एक मुर्गी ने दिया है। अंडे का वजन 210 ग्राम है। जानकारों का दावा है कि कोल्हापुर के खेत में रखे बड़े अंडे के अंदर तीन से चार जर्दी हो सकती है।अब तक, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज सबसे भारी मुर्गी के अंडे का वजन 162 ग्राम था और इसे पंजाब में एक मुर्गी ने दिया था।
यह भी पढ़ें
OMG! 32 एकड़ जमीन बंदरों के नाम, शादी समारोह से पहले किया जाता है सम्मान
वेस्ट मैटेरियल को शानदार कलाकृति में बदल देती है आरती श्रीवास्तव
पोल्ट्रीफार्म मालिक भी हैं हैरान
दिलीप चव्हाण माला क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के मालिक दिलीप चव्हाण ने बताया कि वह खुद इस विशालकाय अंडे को देखकर बहुत हैरान हुए। दिलीप ने कहा कि वह 40 वर्षों से मुर्गी पालन कर रहे हैं लेकिन इतना बड़ा अंडा पहले कभी नहीं देखा।
heaviest egg in Indaia, heaviest egg in Maharashtra, heaviest egg news,