बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी (anand mamani) का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक रहे ममानी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बोम्मई ने ट्वीट किया, ‘हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।
आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम. ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे। सौंदत्ती क्षेत्र से तीन बार के विधायक ममानी भाजपा नेत थे। उनके पिता चंद्रशेकर ममानी चार बार विधायक रहे थे।
उन्होंने एक बार निर्दलीय और तीन बार जनता परिवार के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। राजन्ना ममानी के नाम से पहचाने जाने वाले उनके चाचा विश्वनाथ करीबसप्पा ममानी भी साल 2004 में निर्दलीय विधायक रहे थे।
anand mamani, anand mamani death, anand mamani karnatak,