Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

‘मनीष कश्यप के बारे में मोदी जी को भी पता है’: मनोज तिवारी के बयान से सियासी अटकलें तेज

Published

on

Manish Kashyap Manoj Tiwari

Loading

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों सुर्खियों में चल रहे युट्यूबर मनीष कश्यप के घर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के पहुंचने के बाद सियासी अटकलें अब और भी तेज हो गई हैं। मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप की सियासी पारी को लेकर भी जवाब दिया है। मनोज तिवारी शुक्रवार को मनीष कश्यप के घर पहुंचे थे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मीडिया से मुखातिब हुए और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मनोज तिवारी ने एक ऐसी बात कही कि सभी लोग सुनकर हैरान रह गए।

मनीष कश्यप के बारे में मोदी जी को भी पता है

मनोज तिवारी ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी जी के साथी हैं, हम मनीष कश्यप के घर आए हैं तो ऐसा थोड़ी है कि उनको पता नहीं होगा। मोदी जी को पता है कि आज मैं मनीष के घर जा रहा हूं। वह मनीष कश्यप को लेकर काफी अवेयर हैं। आगे मनोज तिवारी ने कहा कि किसी की बोलने की आजादी पर हमला होगा या उसे जेल भेजा जाएगा तो हमलोग आवाज उठाएंगे। इस लड़ाई में मनीष कश्यप अकेले नहीं हैं।

वहीं मीडिया ने जब मनोज तिवारी से पूछा कि आपलोग मनीष का साथ देंगे। इसपर मनोज तिवारी ने कहा कि जब यहां तक आए हैं तो साथ जरूर देंगे। फिर पत्रकार ने पूछा कि मनोज तिवारी साथ है या पार्टी साथ है? इसपर मनोज तिवारी ने कहा कि बस यह जान लीजिए कि मनीष कश्यप अब अकेले नहीं हैं।

हालांकि, मनीष कश्यप से जुड़े सियासी सवाल पर सांसद मनोज तिवारी जवाब देने से बचते लाए। लेकिन मनीष कश्यप जिस तरह से अब फ्रंट से आकर खेल रहे हैं, उससे साफ लग रहा है कि वह बीजेपी का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

भाजपा ने मेरे घर की कुर्की नहीं करवाई

वहीं मनीष कश्यप ने कहा कि मैं एक पत्रकार हूं और युट्यूब पर 5000 वीडियो मैंने बनाए हैं। इस दौरान मैंने भाजपा की भी आलोचना कि लेकिन इन्होंने मेरे घर की कुर्की जब्ति नहीं करवाई। इन लोगों ने मुझे दबाने की कोशिश नहीं की। किन लोगों ने करवाई ये आपलोगों को पता है। ये वे लोग हैं जो कि बिहार में जंगलराज को और बढ़ाना देना चाहते हैं। और हमलोग जंगलराज को खत्म करना चाहते हैं।

मनीष कश्यप ने कहा कि मेरा क्या अपराध था। मेरा इतना बड़ा अपराध था कि मेरे घर की कुर्की हो जाए। मैं मनोज भैया का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इनका दिल समंदर से भी गहरा है।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending