मुख्य समाचार
जयप्रकाश नारायण जयंती : भारत के लोकनायक जेपी को प्रधानमंत्री समेत बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) एक महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जयप्रकाश नारायण ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया और अपने समय की राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक ‘भारत रत्न’, ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वे सच्चे अर्थों में ‘लोकनायक’ थे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका को याद करते हुए लिखा, “भारत रत्न लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर सादर नमन। आम आदमी के अधिकारों की रक्षा करते हुए भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान के उनके काम हम सभी के लिए प्रेरणा है।”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता ‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण को शत्-शत् नमन किया।
प्रादेशिक
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस पहुंची बहराइच, धर्मराज कश्यप के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया
बहराइच। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच करते-करते मुंबई पुलिस यूपी के बहराइच पहुंच गई है। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी धर्मराज कश्यप के दो रिश्तेदारों हरीश और अनुराग कश्यप को हिरासत में लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बहराइच के गण्डारा क्षेत्र में छापेमारी की और दोनों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, यह दोनों बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल आरोपियों के साथ मिलकर कबाड़ का कारोबार करते थे।
मुंबई पुलिस का दावा है कि इन दोनों युवकों से अहम सुराग मिल सकता है। बता दें कि एनसीपी नेता की 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वो अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर गोलियां दागी गईं। इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी।
इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाबा सिद्दीकी को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें सिद्दीकी या उनके कांग्रेस विधायक बेटे जीशान को मारने के लिए सुपारी मिली थी। इसी बीच, एनसीपी नेता की हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस बिश्नोई गुट ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना, हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे, हमने पहले वार कभी नहीं किया। जय श्रीराम जय भारत सलाम शहीदां नू।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
मनोरंजन1 day ago
मुंबई मेट्रो में भजन-कीर्तन करने वाले ग्रुप पर भड़कीं पूजा भट्ट
-
नेशनल1 day ago
भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव की सलमान खान को सलाह,- आप बड़े एक्टर, बिश्नोई समाज से माफी मांग लो
-
ऑफ़बीट12 hours ago
WORLD STUDENT DAY : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, युवाओं और बच्चों के हित के लिए किए अनेक काम
-
नेशनल7 hours ago
यूपी में उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानें किस दिन आएंगे नतीजे
-
अन्तर्राष्ट्रीय13 hours ago
मिस्र में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 33 घायल, यूनिवर्सिटी की बस से घर लौट रहे थे छात्र
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
यूपी के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, गोली लगने से एक युवक की मौत
-
खेल-कूद1 day ago
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया, सेमीफइनल की दौड़ से लगभग बाहर