दिनांक 17 नवंबर 2026 को डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा (राज्य नोडल पदाधिकारी–NUHM) के नेतृत्व में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Urban CHC) राशलदाह, UPHC मधुकम-हेहल एवं UPHC हेहल का अनुश्रवण दौरा किया गया। इस दौरान Md. यूसुफ अंसारी (SPM–NUHM) एवं प्रशांत कुमार (Intelehealth) भी उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान ओपीडी समय में स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, कम अवधि में समाप्त होने वाली दवाओं के प्राथमिकता के आधार पर उपयोग, सामुदायिक जागरूकता एवं IEC सामग्री के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
साथ ही, दूर-दराज के लाभार्थियों तक डॉक्टरों की परामर्श सेवाएँ पहुँचाने के लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। सुदृढ़ शहरी स्वास्थ्य सेवाएँ, सभी के लिए सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ.
