शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने जेल से छूटने के बाद अब एक बड़ा कदम उठाया है। वो पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे। बता दें कि अब राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।
डिलीट किया इंस्टा और ट्विटर अकाउंट
राज कुंद्रा ने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। इसकी वजह लोगों से दूरी बनाना हो सकती है। बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में फसने से पहले राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते थे, लेकिन अब वो लाइम लाइट से बच रहे हैं।
परिवार से भी बनाई है दूरी?
जानकारी के मुताबिक राज अपने परिवार के साथ भी नहीं रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों के साथ अलिबाॅग में नज़र आईं थीं। तब भी राज कुंद्रा को उनके साथ नहीं देखा गया था। बता दें कि अब राज के सोशल मीडिया एकाउंट्स किसी भी एप्प पर नहीं नज़र आ रहे हैं, जिससे साफ़ होता है की उन्होंने एकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं।
Also Read-अनुपम खेर से लड़की ने अंग्रेजी में मांगे पैसे, अभिनेता रह गए हैरान, सांझा किया वीडियो