नई दिल्ली। भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव भी अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। अब शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप मल्लिका का हाथ देखकर उनका भविष्य बताते हैं। इस दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत होती है और एक पल ऐसा भी आता है, जब दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं।
मल्लिका ने पूछा- कौन सा पत्थर पहनना चाहिए?
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव को अपना हाथ दिखाती हैं। हाथ देखकर तेज प्रताप कहते हैं कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है, लेकिन लोग उन्हें काफी हर्ट भी करते हैं। इसके बाद वह मल्लिका से उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका बताती हैं कि उनकी राशि तुला है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि तुला उनकी भी राशि है। इसके बाद मल्लिका पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा पत्थर पहनना चाहिए। तेज प्रताप अपने हाथ में पहनी अंगूठी दिखाते हुए पुखराज का जिक्र करते हैं और कहते हैं कि इससे सूर्य तेज होगा। इस पर मल्लिका मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि ‘और कितना तेज चाहिए, तेज जी।’ उनकी बात सुनकर तेज प्रताप भी मुस्कुराने लगते हैं और दोनों हंस पड़ते हैं।
पहले भी शेयर किया था वीडियो
मल्लिका शेरावत ने कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने संकेत दिया था कि कुछ एक्साइटिंग होने वाला है। अब ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में दोनों की मस्ती देखने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
‘द ट्रेटर्स 2’ में भी नजर आ रही हैं मल्लिका
मल्लिका शेरावत इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में भी नजर आ रही हैं। शो में अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर भी एक दावा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हुई थी।