नई दिल्ली: भारत के प्रख्यात फोटोग्राफर Raghu Rai (रघु राय) का रविवार, 26 अप्रैल को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। आज शाम दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रघु राय के निधन से कला और मीडिया जगत में शोक की लहर है। कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अभिनेत्री Dia Mirza (दीया मिर्जा) ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं फोटोग्राफर Atul Kasbekar (अतुल कासबेकर) ने उन्हें देश के महानतम व्यक्तित्वों में से एक बताया और कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। गीतकार और गायक Swanand Kirkire (स्वानंद किरकिरे) ने भी उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता का अग्रदूत माना जाता था। उनका करियर पांच दशकों से भी अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने देश-विदेश की कई ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया। साल 1971 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई हैं। रघु राय ने अपनी तस्वीरों के जरिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दुनिया के सामने रखा। खास तौर पर Bhopal Gas Tragedy (भोपाल गैस त्रासदी) से जुड़ी उनकी तस्वीरें आज भी लोगों को झकझोर देती हैं।