चंडीगढ़। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद पर कल 12 अगस्त को होने वाले चुनाव पर आज शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। बता दें कि वोटिंग प्रक्रिया कल शनिवार 12 अगस्त को होने वाली थी लेकिन फिलहाल इस पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। चुनावी मैदान में राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योरण और संजय सिंह खड़े हैं।
हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) ने आज शुक्रवार को सुनवाई करते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के 12 अगस्त को होने वाले चुनावों पर 28 अगस्त तक रोक लगा दी है।
याचिकाकर्ता एसोसिएशन का आरोप है कि उनकी बजाय एक अन्य एसोसिएशन को इस चुनाव में भाग लेने की इजाजत दी गई है, जबकि वे राज्य ओलंपिक एसोसिएशन से एफिलिएटेड है।
12 अगस्त को होने वाले थे चुनाव
वहीं दूसरी एसोसिएशन का कहना है की रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से वह एफिलिएटेड हैं, याचिकाकर्ता एसोसिएशन नहीं। शुक्रवार को हाईकोर्ट में काफी देर चली बहस के बाद हाईकोर्ट ने 12 अगस्त होने वाले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।