नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को नाइजर में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की। भारत सरकार ने भारतीय को नाइजर छोड़ने की सलाह जारी की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नाइजर में जारी संकट को देखते हुए ये सलाह जारी की गई है।
भारतीयों को नाइजर छोड़ने की सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।
सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
अरिंदम बागची ने कहा कि उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि हवाई क्षेत्र वर्तमान में बंद है। सड़क (सीमा) के माध्यम से निकलते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग आने वाले दिनों में नाइजर जाने की सोच रहे हैं, उन्हें भी स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी जाती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। मौजूदा स्थिति के मद्देनजर जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। अरिंदम बागची ने कहा कि उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि हवाई क्षेत्र वर्तमान में बंद है।