लखनऊ। आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से अंतिम 11 में शामिल किया गया है।
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में मुंबई ने 2021 मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। अर्जुन तेंदुलकर अब पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं। अर्जुन तीन साल से मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन इस बार डेब्यू कर रहे हैं।
उन्हें रोहित शर्मा ने कैप सौंपी और इसके बाद अपने गले भी लगाया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान बनाये गए है। जोफ्रा आर्चर भी यह मुकाबला कोहनी में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर पर एक नजर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक सिर्फ 7 लिस्ट ए मुकाबले और 9 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 4.98 है और आठ विकेट चटकाये हैं।
टी20 में अर्जुन 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी शानदार 6.60 की है। प्रथम श्रेणी में अर्जुन तेंदुलकर ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। 120 उनका सर्वाधिक स्कोर है।
MI की Playing 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन, रिले मेरेडिथ
कोलकाता नाइट राइडर्स की Playing 11
रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती.