न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बेहतरीन इंसान हैं, जो मैच जीतने का जुनून रखते हैं। बता दें कि कीवी आलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग में कोहली की कप्तानी वाली रायल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम से खेलते हैं। उन्होंने कहा है कि कोहली मैदान पर काफी अक्रामक दिखते है और मैदान के बाहर ठीक इसके उलट दिखाई देते हैं।
जैमीसन ने आगे कहा, ‘उन्हें जीत दर्ज करना बेहत पसंद है। इसके लिए वह मैदान पर लगे रहते हैं। जीत दर्ज करने के प्रति उनका जुनून अलग ही रहता है।’ बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी में जैमीसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैमीसन ने कहा कि वह आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। जैमीसन ने कहा, ‘जब मैं भारत में था तो वहां लॉकडाउन लगा हुआ था। इसलिए हम बायो बबल में थे। मैं उस अनुभव को हासिल नहीं कर सका। उम्मीद करता हूं कि एक बार यह सब खत्म हो जाए तो मैं वहां जाकर देख सकूं कि वहां खेलकर कैसा लगता है।’
बैंगलोर टीम से जुड़े भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य 21 अगस्त को एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ी एक हफ्ते का क्वारंटीन पीरियड पूरा करेंगे और तीन दिन कोरोना के टेस्ट से भी गुजरेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को टीम यूएई के लिए रवाना होगी। बता दें कि दूसरे चरण में आरसीबी का पहला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ 20 सितंबर को अबू धाबी में होगा। बता दें कि आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।