ऋतिक रोशन इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक का नाम एक्टर और म्यूजिशियन सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में डिनर डेट पर दिखे और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट किया। सबा की तस्वीर भी सामने आई थीं जिसमें वह ऋतिक के परिवार के साथ थीं। उसके बाद ऐसी चर्चाएं चल पड़ीं कि ऋतिक के परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। अब मंगलवार को ऋतिक और सबा को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया।
हाथों में हाथ डाले दिखा कपल
एयरपोर्ट पर ऋतिक और सबा साथ में दिखे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट गेट की ओर बढ़ रहे थे। लुक्स की बात करें तो ऋतिक ने व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने कैप लगाई थी। वहीं सबा ने ग्रे कलर के क्रॉप टॉप के साथ पैंट्स पहने थे।
रिश्ते को सार्वजनिक रूप से नहीं किया कबूल
ऋतिक ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों जिस तरह सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफें करते हैं वह उनके रिश्ते की ओर संकेत देता है।
डिनर डेट पर दिखे थे दोनों
बता दें कि ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को लेकर सबसे पहली चर्चा तब छिड़ी जब इसी साल फरवरी में उन्हें डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद सभा को ऋतिक के चाचा राजेश रोशन के घर पर देखा गया। जहां ऋतिक की मां पिंकी रोशन और उनके दोनों बेटे भी थे।