मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी दूसरी आंख की सर्जरी करवाई है। रविवार देर रात अमिताभ बच्चन खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
सर्जरी के बाद उन्होंने रविवार देर रात ट्वीट कर डॉक्टर हिमांशु मेहता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सर्जरी ‘जिंदगी बदलने वाला अनुभव’ है।
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि ‘और दूसरी भी सफल रही.. तेजी से ठीक हो रहा… सब कुछ अच्छा है।‘ उन्होंने लिखा कि ‘यह जिंदगी बदलने वाला अनुभव है। आप अब वह देख पा रहे हैं जो पहले नहीं देख पाते थे। निश्चित रूप से एक आश्चर्यजनक दुनिया है।‘
अमिताभ बच्चन की एक आंख की सर्जरी फरवरी महीने में हुई थी। 78 वर्षीय अभिनेता ने इस सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सर्जरी के बाद ठीक होने की गति ‘धीमी और मुश्किल’ है। उन्होंने उस समय दूसरी आंख की भी सर्जरी होने का संकेत दिया था।