लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपने बेटे 9 साल को अस्पताल की छत से नीचे फेंक दिया और इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी।
आरोपी ने इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बरेली जिले के प्रेमनगर के गंगाशील अस्पताल की है।
बारादरी के संजयनगर निवासी दीपक (35) का गंगाशील अस्पताल में शराब छोड़ने का इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि उसी दौरान दीपक ने अपने नौ वर्षीय बेटे दिव्यांश को छत से फेंक दिया और खुद भी कूद गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।