नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी कम होती दिख रही है। बीते 24 घंटे के आंकड़े फिलहाल तो यही इशारा कर रहे हैं। आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते दिन संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं 3890 लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ दिया। संक्रमण के मामलों में देश में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश टॉप फाइव में शामिल हैं। अकेले कर्नाटक की बात करें, तो कुल केसों में से नए केस 12.81% यहां से हैं। कर्नाटक में सर्वाधिक नए मामले कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 41 हजार 779 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में 39923 कोरोना संक्रमण के नए मामले देखने को मिले। केरल में नए केसों की संख्या 34 हजार 694, तमिलनाडु में 31 हजार 892 और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 18 नए मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों की बात करें, तो 52.22% नए केस यहां से आ रहे हैं। अकेले कर्नाटक से 12.81% कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं।