नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को होने वाले विस्तार से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की कैबिनेट से विदाई दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोरोना महामारी के दौरान जब मोदी सरकार पर सवाल खड़े हुए थे, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आया था।
रमेश पोखरियाल और हर्षवर्धन के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से हटाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया दिया गया था। केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक को स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है।