मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी। उन्होंने ये खुशखबरी देते हुए फैंस को बताया कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव हो गई है।
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे ऊंगली से निगेटिव का साइन दिखा रहे हैं। वह बीयर्ड लुक में हैं और ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- ‘निगेटिव- 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापस।‘ बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
इस समय कोरोना बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा है। सुपरस्टार अक्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट, गोविंदा, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।